Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:युवाओं ने पेश की मिसाल: रेगरू राजमार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 26, 2026

युवाओं ने पेश की मिसाल: रेगरू राजमार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान

आज रविवार को नौ गांव रेगरू के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की। ग्राम खकोड़ा राई और मल्लीगुरना के युवाओ ने क्षेत्र पंचायत सदस्य दरबान मेहता व ग्राम प्रधान गणेश सिंह मेहता के नेतृत्व में रेगडु राजमार्ग पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं ने बड़ी मात्रा में सड़क किनारे बिखरे अजैविक कूड़े, प्लास्टिक और कांच के टुकड़ों को साफ कर समाज को स्वच्छता का एक सकारात्मक संदेश दिया। तथा लोगों से भी सड़कों व सार्वजनिक स्थान में कूड़ा न फेंकने की अपील की। स्वच्छता अभियान में में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने मिलकर श्रमदान किया।

अभियान में क्षेत्र पंचायत सदस्य दरवान सिंह मेहता, ग्राम प्रधान गणेश सिंह मेहता, मोहन सिंह मेहता, तारा सिंह अधिकारी, प्रकाश मेहता विनोद मेहता, रवि मेहता, सचिन, संदीप, नीरज, धीरज, जतिन मेहता सहित कई युवा शामिल रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य दरबान मेहता ने कहायुवाओं का यह प्रयास क्षेत्र के अन्य नागरिकों के लिए एक प्रेरणा है सामूहिक प्रयासों से ही हम अपनी देवभूमि को स्वच्छ और सुंदर बनाए रख सकते हैं।

जरूरी खबरें