Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सूचना

: लोहाघाट:बदहाल पंचेश्वर सड़क और जानलेवा सफर प्रशासन बेखबर /हादसो को दावत देती पंचेश्वर सड़क जान हथेली में रख वाहनों का संचालन करने को मजबूर वाहन चालक

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 4, 2025
बदहाल पंचेश्वर सड़क और जानलेवा सफर प्रशासन बेखबर हादसो को दावत देती पंचेश्वर सड़क जान हथेली में रख वाहनों का संचालन करने को मजबूर वाहन चालक लोहाघाट:पिछले वर्ष आई आपदा से लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत पंचेश्वर सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा कई जगह बह गई थी पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा सड़क को किसी तरह यातायात के लिए सुचारु किया गया था पर आपदा के बाद से अभी तक लंबा समय बीत जाने के बाद भी सड़क में विभाग के द्वारा कोई भी सुरक्षात्मक कार्य नहीं किया गया पंचेश्वर क्षेत्र के होशियार सिंह व अन्य ग्रामीणों के साथ-साथ वाहन चालकों ने बताया सड़क में वाहन चलाना जोखिम भरा बना हुआ है कई जगह सड़क की सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो चुकी है सड़क से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है वाहन चालक किसी तरह जान खतरे में डालकर वाहनों का संचालन कर रहे हैं सड़क में जगह-जगह मलवा पड़ा है पर अभी तक विभाग के द्वारा सड़क तथा जनता की सुरक्षा के लिए कोई भी सुधारीकरण के कार्य नहीं किए गए जिस कारण क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है उन्होंने बताया बदहाल सड़क में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है पर इस नेपाल सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के प्रति विभाग व प्रशासन चुप्पी साधे बैठा हुआ है और ग्रामीण जान जोखिम में डाल यात्रा करने को मजबूर है पंचेश्वर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग की है यहां तक की अभी तक सड़क से मलवा तक नहीं हटाया गया है वही पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया सड़क सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है तथा काठगोदाम पंचेश्वर सड़क भी प्रस्तावित है धनराशि स्वीकृत होते ही सड़क में सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा अब गौर करने वाली बात यह है कब धनराशि स्वीकृत होगी और कब सड़क सुरक्षित यातायात के लिए बन पाएगी तब तक ग्रामीणों को जानलेवा बन चुकी सड़क में ही सफर करना होगा 4 महीने बाद फिर मानसून का मौसम शुरू हो जाएगा

जरूरी खबरें