: लोहाघाट:बदहाल रोसाल मटियानी सड़क की आपदा के बाद नहीं ली गई सुध दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा
Laxman Singh Bisht
Sun, Mar 16, 2025
बदहाल रोसाल मटियानी सड़क की आपदा के बाद नहीं ली गई सुध दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा
चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत रोसाल मटियानी सड़क बदहाल हालात में पड़ी है सड़क का आपदा के बाद से कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है रविवार को मटियानी के दीपक सामंत ,जगत सामंत व कमल सामंत ने बताया पिछले वर्ष अक्टूबर माह में आई आपदा से सड़क पूरी तरह बह गई थी जिसे विभाग द्वारा रोड़ा पत्थर भरकर यातायात के लिए सुचारु किया गया लेकिन उसके बाद विभाग के द्वारा कोई सुध नहीं ली गई दीपक सामंत ने बताया सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं
कहा घटीगाड़ व नकेला में सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है उन्होंने कहा इस स्थान में सड़क जानलेवा बनी हुई है जिसमें वाहनों का संचालन काफी कठिन हो रहा है बदहाल सड़क के चलते क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । दीपक सामंत व ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सड़क के सुधारीकरण की मांग की ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सड़क का सुधारीकरण नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन को मजबूर होंगे वहीं लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने कहा मामला संज्ञान में आया है जल्द दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सड़क को ठीक किया जाएगा कहा जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी