Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

: लोहाघाट:बाराकोट सड़क में ना खुली नालियां ना भरे गए सड़क किनारे जानलेवा गड्ढे पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा समाज सेवी बी0सी0 राय ने प्रशासन से समस्या के समाधान की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 14, 2024
बाराकोट सड़क में ना खुली नालियां ना भरे गए सड़क किनारे जानलेवा गड्ढे पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा समाज सेवी बी0सी0 राय ने प्रशासन से समस्या के समाधान की उठाई मांग लोहाघाट बाराकोट मुख्य सड़क में पाटन पुल से लेकर गलचौड़ा तक नालियां बंद पड़ी है तथा पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा सड़क किनारे बने जानलेवा गड्ढों को अभी तक नहीं भरा गया है वही लोहाघाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चंद्र राय ने ईसे विभाग की बड़ी लापरवाही बताया राय ने कहा लंबे समय से मुख्य सड़क की नालियां बंद पड़ी जिस कारण बरसात में सड़क नदी में तब्दील हो जाती है लोगों के घरों में पानी घुस जाता है राय ने कहा पाटन पुल से लेकर विद्युत उपकेंद्र तक सड़क किनारे जानलेवा गड्ढे बने हुए कलमठ टूटा पड़ा हैं जिनसे बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना बनी है पर विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद गड्ढे भरने की दिशा में कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है लगता है विभागीय अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं उन्होंने प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जल्द बंद पड़ी नालियों को खोलने तथा गड्ढों को भरने की मांग की इसके अलावा क्षेत्र के धन सिंह पाटनी,अब्दुल, ऋषिराज खर्कवाल, जगदीश खर्कवाल सोबन सिंह ने बताया पूर्व में पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया था पर उसके बाद नालियां बनाने की सहमत नहीं उठाई गई जिस कारण अक्सर पानी सड़कों में बहता रहता है उन्होंने भी पीडब्लूडी से जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की है तथा मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है कुल मिलाकर पीडब्लूडी लोहाघाट की लापरवाही जनता पर भारी पड़ती नजर आ रही है कई लोगों के द्वारा नालियां बंद कर अतिक्रमण कर लिया गया पर विभाग व प्रशासन चुप्पी साधे बैठा हुआ

जरूरी खबरें