Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट:बीआईटीएम लोहाघाट के निदेशक व भाजपा नेता आनंद अधिकारी ने वालिक में रामलीला का किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 22, 2024
बीआईटीएम लोहाघाट के निदेशक व भाजपा नेता आनंद अधिकारी ने वालिक में रामलीला का किया शुभारंभ बीआईटीएम लोहाघाट के निदेशक व युवा भाजपा नेता आनंद अधिकारी बतोर मुख्य अतिथि पाटी ब्लाक के बालिक में चल रही आदर्श रामलीला में पहुंचे अधिकारी के द्वारा रामलीला मंच को प्रणाम कर दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया गया तथा देर रात तक प्रभु श्री राम की रामलीला का मंचन देखा वही अधिकारी के द्वारा रामलीला कमेटी के द्वारा किए जा रहे सुंदर रामलीला मंचन के लिए कमेटी के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया तथा दूर-दूर क्षेत्र से रामलीला मंचन देखने आई जनता का स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद लिया वहीं रामलीला कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह लमगरिया के द्वारा मुख्य अतिथि आनंद अधिकारी का साल उड़ाकर व राम पट्टिका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया तथा उन्हें राम दरबार में पहुंचने के लिए धन्यवाद दिया इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश चम्याल, ग्राम प्रधान रविंद्र राणा ,राकेश विष्ट ,देवेंद्र बिष्ट दिनेश बिष्ट दान मौजूद रहे कमेटी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया

जरूरी खबरें