Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट:गिरधर अधिकारी ने लोहाघाट विधायक पर नगर निकाय चुनाव में धोखाधड़ी करने के लगाए गंभीर आरोप भाजपा का बताया एजेंट /विधायक ने आरोपो को नकारा 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 29, 2025
गिरधर अधिकारी ने लोहाघाट विधायक पर नगर निकाय चुनाव में धोखाधड़ी करने के लगाए गंभीर आरोप भाजपा का बताया एजेंट विधायक ने आरोपो को नकारा बीते दिनों हुए नगर निकाय चुनाव के बाद अब लोहाघाट में आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है बुधवार को लोहाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के पिता गिरधर अधिकारी ने अपना बयान जारी करते हुए लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं गिरधर अधिकारी ने अपने बयानों में कहा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के साथ धोखेबाजी की है उन्होंने कहा विधायक के द्वारा जबरदस्ती उनके बेटे रंजीत को चुनाव लड़वाया गया तथा बीजेपी से साठ गाठ करके पार्टी प्रत्याशी को हराया गया है उन्होंने कहा चेतावनी देते हुए कहा बिधानसभा चुनाव में विधायक को सबक सिखाया जाएगा उन्होंने कहा [video width="848" height="382" mp4="https://kalikumaunkhabar.com/storage/2025/01/VID-20250129-WA0071.mp4"][/video] लोहाघाट विधायक भाजपा के एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा की गई धोखेबाजी की वजह से ही कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई है वही लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को नकारते हुए कहा उनके ऊपर लगाए जा रहे हैं आरोप बेबुनियाद है उन्होंने पूरी निष्ठा से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया गिरधर अधिकारी हार को पचा नहीं पा रहे हैं जिस कारण वह इस प्रकार के उल्टे पुल्टे बयान दे रहे हैं विधायक ने कहा चुनाव में हार जीत लगी रहती है गिरधर अधिकारी ने संयम नहीं खोना चाहिए और उन पर इस प्रकार के झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए वह उनकी छवि खराब करने का काम कर रहे है

जरूरी खबरें