: लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारे ताबड़तोड़ छापे/खोया व पनीर के लिए सैंपल।
Laxman Singh Bisht
Fri, Mar 7, 2025
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारे ताबड़तोड़ छापे।खोया व पनीर के लिए सैंपल।
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा होली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों विशेषकर खोया,पनीर,खाद्य तेल आदि में होने वाली मिलावट को देखते हुए ताबड़तोड़ छापे मारे तथा खोया व पनीर के नमूने भी लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी,अभिजीत अधिकारी,अनिल मिश्रा के नेतृत्व में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के परचूनी एवं मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे मारे तथा व्यापारियों से ब्रांडेड घी,तेल वनस्पति की बिक्री करने के साथ किसी भी हालत में मैदानी क्षेत्रों से आने वाले खोए का प्रयोग न करें। व्यापारियों का कहना था कि वे पिछले कई वर्षों से आपके आदेशानुसार पहाड़ी खोए एवं पनीर का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मारे गए छापों से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि होली के दौरान गुजिया में प्रयुक्त होने वाले पहाड़ी खोए की स्थानीय स्तर पर पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। कई स्थानों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा फल व सब्जी विक्रेताओं को सड़ी-गली वस्तुएं न बेचने की हिदायत दी गई।