Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:पटवारी घर बैठे नहीं फील्ड में जाकर करें आपदा का आकलन :विधायक अधिकारी 

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 23, 2024
पटवारी घर बैठे नहीं फील्ड में जाकर करें आपदा का आकलन :विधायक अधिकारी लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी लगातार आपदा ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा कर जनता का दुख दर्द बांट रहे हैं सोमवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा बाराकोट ब्लॉक के रेगांव ,सिमलखेत सहित कई आपदाग्रस्त क्षेत्रो का दौरा कर आपदा प्रभावितों का हाल-चाल जाना इस दौरान विधायक अधिकारी ने एचएनएन चैनल को दिए गए बयान में क्षेत्र के पटवारियो की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई विधायक अधिकारी ने कहा कुछ पटवारी घर व अपने ऑफिस में बैठकर आपदा के नुकसान का आकलन कर रहे हैं उन्होंने कहा पटवारी क्षेत्र में जाएं और नुकसान का सही आकलन कर क्षेत्र की गरीब जनता का दुख दर्द बाटे ना कि उनके दुख को और ज्यादा बढ़ाए वहीं विधायक अधिकारी ने आपदा की इस घड़ी में डीएम चंपावत नवनीत पांडे और एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट की कार्य प्रणाली की सराहना की तथा पटवारियो को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने को निर्देशित करने की मांग की विधायक अधिकारी ने कहा उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर लोहाघाट विधानसभा को स्पेशल बजट देने की मांग की है उन्होंने कहा विधानसभा में आपदा से भारी नुकसान हुआ है तथा आपदा प्रभावितों को राहत राशि देरी से मिलने पर नाराजगी भी जताई विधायक अधिकारी ने कहा पटवारियो की कार्य प्रणाली के चलते क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है वही एक आपदा पीड़ित महिला के द्वारा भी क्षेत्र के पटवारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया गया उन्होंने कहा पटवारी मौके पर न आकर अपने ऑफिस से आपदा का आकलन कर रहे हैं ऑफिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी उनका कार्य नहीं किया जा रहा है विधायक अधिकारी ने कहा अगर जल्द कार्य प्रणाली में बदलाव नहीं किया गया तो उन्हें जनता को साथ लेकर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा

जरूरी खबरें