Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

: लोहाघाट की कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क को लोनिवि ने यातायात के लिए किया सुचारू, ग्रामीणों ने ली राहत ,ठेकेदार की लापरवाही से पिछले महीने से पड़ी हुई थी बंद

Laxman Singh Bisht

Wed, May 10, 2023
  लोहाघाट ब्लॉक की कोली ढेक सुई डूंगरी सड़क में ठेकेदार के द्वारा पिछले महीने निर्माण कार्य के दौरान कलमठ खोदकर छोड़ दिया गया था तथा उसके बाद कार्य बंद कर दिया गया जिस कारण इस सड़क में यातायात बंद हो गया था तथा कलमठ के लिए खोदे गए गड्ढों में बारिश का पानी भरने से तालाब बन गया था जो कि स्कूली बच्चों व जानवरों के लिए खतरा बना हुआ था मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को 7 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर लोहाघाट पहुंचना पड़ रहा था जिस कारण ग्रामीणों ने रविवार को लोनिवि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मार्ग खोलने की मांग करी थी तथा मीडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग हरकत में आया लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने सड़क में खोदे गए कलमठ के गड्ढों को जेसीबी की मदद से भर दिया है तथा मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया है चौहान ने बताया संबंधित ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी वहीं ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क में जल्द डामरीकरण की मांग करी है वहीं सड़क मार्ग खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

जरूरी खबरें