Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे भारी अव्यवस्थाओं व पुलिस के पहरे के बीच बटी रसोई गैस। वितरण प्रणाली में सुधार की आवश्यकता।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 24, 2026

लोहाघाट मे भारी अव्यवस्थाओं व पुलिस के पहरे के बीच बटी रसोई गैस। वितरण प्रणाली में सुधार की आवश्यकता।

सुबह 7 बजे से गैस की लाइन में खड़े सैकड़ो लोग। निराश होकर घरों को लौटे लोग।

रसोई गैस वितरण प्रणाली में सुधार की आवश्यकता।

लोहाघाट। चंपावत जिले में रसोई गैस के लिए मारामारी जारी। जिले के लोहाघाट नगर में आज इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा हथरंगिया क्षेत्र में रसोई गैस का वितरण किया गया। रसोई गैस लेने के लिए सुबह 7 बजे से ही सैकड़ो उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा होगी ।जिस कारण रुक-रुक कर सड़क में जाम भी लगता रहा। भारी अव्यवस्थाओं के बीच रसोई गैस का वितरण किया गया। रसोई गैस वितरण में होते हंगामे को देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस के पहरे में रसोई गैस का वितरण किया गया। मामले में वार्ड सभासद योगेश जोशी व लोगों ने कहा रसोई गैस वितरण में गैस एजेंसी के द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है।

बाहरी व प्रभावशाली लोगों के द्वारा गुपचुप तरीके से अपनी गैस बुक कर्मचारियों को दी जा रही है और पहले उन्हीं लोगो को गैस का आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा जो लोग सुबह से लाइन में खड़े हैं उन्हें रसोई गैस लेने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ रहे है। गैस वितरण प्रणाली को लेकर लोगों ने भारी नाराजगी जताई है। वार्ड सभासद जोशी ने कहा आज हथरंगिया क्षेत्र में गैस का वितरण था पर नगर के अन्य क्षेत्रों से भी लोग गैस लेने यहां पहुंच गए। जिससे यहां पर भारी भीड़ लग गई और कई क्षेत्र वासियों को रसोई गैस नहीं मिल पाई। वार्ड सभासद ने नाराजगी जताते हुए कहा जिस क्षेत्र में रसोई गैस का वितरण हो उस क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रसोई गैस का वितरण किया जाए।

गैस एजेंसी प्रबंधक का कहना है रविवार को छुट्टी होने के चलते सोमवार को गैस नहीं आ पाई जिस कारण गैस की दिक्कत हुई है। उन्होंने बताया आज नगर क्षेत्र में 180 गैस सिलेंडरो का वितरण किया जा रहा है।उन्होंने बताया उपलब्धता के आधार पर रोस्टर के अनुसार डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है। पर हर डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ नजर आ रही है। हालांकि प्रशासन दावा कर रहा है रसोई गैस की कोई कमी नहीं है ।पर कई उपभोक्ताओं का कहना है उन्हें कई दिनों से रसोई गैस नहीं मिल पा रही है आज भी वह सुबह से लाइन में लगे हुए थे पर गैस न मिलने से उन्हें निराश होकर वापस घरों को लौटना पड़ा कहां गैस एजेंसी की वितरण प्रणाली काफी निराशाजनक है जिसमें सुधार की अति आवश्यकता है कहा वितरण प्रणाली को लेकर लोगों में आपस में मारपीट की नौबत तक आ रही है। लोगों ने शासन प्रशासन व गैस एजेंसी प्रबंधक से रसोई गैस वितरण प्रणाली में सुधार लाने की अपील की है। फिलहाल चंपावत जिले में रसोई गैस के लिए मारामारी जारी है। लोग सभी काम धाम छोड़कर गैस की लाइन में लगने के लिए मजबूर है।

जरूरी खबरें