Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लक्सर:बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोक दी ट्रेन यात्रियों से किया लूट का प्रयास

Laxman Singh Bisht

Sat, May 18, 2024
बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोक दी ट्रेन यात्रियों से किया लूट का प्रयास लक्सर मध्य रात्रि के बाद मुरादाबाद - सहारनपुर रेलखंड पर लक्सर रेलवे स्टेशन के निकट दो ट्रेनों को सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोकने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लूट के इरादे से ट्रेनों को रोका गया। लेकिन यात्रियों के विरोध के चलते संदिग्ध अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके। लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से रेलवे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक़ लक्सर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थी। मध्य रात्रि के बाद करीब तीन बजे ट्रेन रुड़की रेलवे स्टेशन से निकली। इसके बाद ट्रेन जब लक्सर रेलवे स्टेशन से पहले डोसनी रेलवे स्टेशन क्रॉस करने के बाद करीब साढ़े तीन बजे लक्सर आउटर से पहले पहुंची। इस बीच संदिग्ध बदमाशों ने यहां सिग्नल पर मिट्टी लगाकर सिग्नल को ढक दिया। लोको पायलट को सिग्नल नहीं मिलने पर ट्रेन को रोकना पड़ा। बताया गया कि इस दौरान संदिग्ध बदमाशों ने यात्रियों से छीना झपटी का प्रयास किया। लेकिन ट्रेन में सवार यात्रियों ने विरोध करते हुए शोर मचाया। इससे बदमाशों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। बताया गया कि इसके बाद बदमाशों ने यात्रियों को भयभीत करने के लिए पत्थर फेंके। इस बीच लोको पायलट को भनक लगने पर उन्होंने ट्रेन को आगे बढ़ा दिया। इधर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे चल रही गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को भी इसी अंदाज में रोका गया। हालांकि बदमाश अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके। लोको पायलट ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बदमाश फ़रार हो चुके थे। घटना की सूचना पर लक्सर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रवि सिवाच, जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश का प्रयास किया लेकिन उनका पता नहीं लग सका। इधर ट्रेन को सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोके जाने और लूटपाट के प्रयास की सूचना पर के बाद हलचल मच गई। शुक्रवार को एसपी जीआरपी सरिता डोभाल, सीओ स्वप्निल मुयाल के साथ ही मुरादाबाद, नजीबाबाद, और सहारनपुर से रेलवे पुलिस के आला अधिकारी लक्सर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। लक्सर आरपीएफ़ के प्रभारी निरीक्षक रवि सिवाच ने बताया कि किसी यात्री से लूटपाट अथवा पथराव की सूचना नहीं है। ट्रेन को रोके जाने के मामले में अज्ञात के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि किसी यात्री की ओर से लूटपाट आदि की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी जीआरपी सरिता डोभाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

जरूरी खबरें