Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे बंदरों का आतंक स्कूल में छात्रा को काट कर किया घायल।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

स्कूल में छात्रा को बंदर ने काट कर किया घायल।

लोहाघाट क्षेत्र में बंदर व कुत्तों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आज बुधवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट में पढ़ने जा रही छात्रा हिमांशी चंद को स्कूल कैंपस के भीतरी बंदर ने काट कर घायल कर दिया। नन्ही छात्रा के द्वारा बंदर के काटने की जानकारी शिक्षकों को भी नहीं दी। घर मे जब छात्रा की माता ने उसके शरीर पर लंबे-लंबे घाव देखे तो पूछने पर छात्रा ने बताया उसको स्कूल में बंदर ने काटा है।

इसके बाद छात्रा की मां उसे उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लेकर गई। मामले में लोगों ने कहा क्षेत्र में दिनों दिन बंदर का आतंक बढ़ते जा रहा है उन्होंने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।

जरूरी खबरें