Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

: टनकपुर : शारदा नदी में डूबने से मां व बेटी की मौत

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 22, 2024
शारदा नदी में डूबने से मां व बेटी की मौत टनकपुर शारदा नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्ची की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव बरामद किए । दोनों की पहचान मां व बेटी के रूप में हुई। वे टनकपुर के घसियारा मंडी की रहने वाली थीं। महिला के परिजनों ने अस्पताल पहुंच कर मृतकों की शिनाख्त की। उप निरीक्षक पिंकी धामी ने बताया कि महिला की शिनाख्त कंचन पत्नी संजय सक्सेना उम्र 29 व बच्ची की पहचान दिव्यांशी पुत्री संजय सक्सेना उम्र 6 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 घसियारामंडी के रूप में हुई है। शारदा नदी में महिला व बच्ची के डूबने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम व जल पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पहले महिला को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद बालिका को भी बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा महिला और बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। मां बेटी शारदा नदी में कैसे डूबीं, अब तक इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। परिजन के द्वारा पुलिस को अभी तक घटना कोई कारण नहीं बताया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जरूरी खबरें