रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : मुनस्यारी:सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल
Laxman Singh Bisht
सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल
एक वर्ष के भीतर मिली उपलब्धि से जश्न का माहौल ।तीनों सफल युवको को करेंगे सम्मानित
सीमांत के नौजवानों को नया मुकाम देता पुस्तकालय
अप्रैल माह में दस स्थानों में चालू करने की रणनीति
मुनस्यारी।सामुदायिक पुस्तकालय ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में एक नहीं तीन उपलब्धि हासिल की। मेडिकल होने के बाद पुस्तकालय में अध्ययनरत तीन विद्यार्थी उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हो गए है। इस सफलता पर पुस्तकालय सहित सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है। होली के बाद तीनों युवको को पुस्तकालय में सम्मानित किया जाएगा।पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने अपनी जिला पंचायत की निधि से मुनस्यारी सहित 10 स्थानों में 49 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना के लिए फर्नीचर तथा कम्पटीशन की पुस्तके उपलब्ध कराई।
स्थानीय सामुदायिक पुस्तकालय में अध्ययनरत ग्राम पंचायत कुलथम निवासी जगदीश सिंह बघरी पुत्र महेंद्र सिंह, शांति देवी ग्राम पंचायत गिनी निवासी हरीश सिंह राणा पुत्र लाल सिंह राणा, तिलगा देवी ग्राम पंचायत ढूनामानी निवासी नकुल सिंह भण्डारी पुत्र दुर्गा सिंह, बसंती देवी उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल पद पर भर्ती हो गए है।इन तीनों युवको ने सामुदायिक पुस्तकालय में नियमित रूप से अध्ययन किया। एक वर्ष पूर्व खुले इस पुस्तकालय के परिणाम भी अब सामने आने लगे है। तीनों युवा पहले अध्ययनरत विद्यार्थी है, जिन्होंने पुस्तकालय में अध्ययन करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण कर सीधे भर्ती होने में सफलता प्राप्त की है।

सामुदायिक पुस्तकालय अवधारणा के जनक सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि आज पुस्तकालय के लिए सुखद क्षण है। उन्होंने कहा अप्रैल तक हमारे दस के दस पुस्तकालय खुल जाएंगे। उन्होने कहा कि सीमांत क्षेत्र के नौजवानों के लिए सरकारी रोजगार तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में पुस्तकालय में विभिन्न गतिविधियां होती है। उन्होंने कहा कि यह एक जीवंत पुस्तकालय है। जिसे शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का केंद्र बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।