Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट:सीलिंग से जनकाण्डे तक सी0सी0 मार्ग बनने पर उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने किया विधायक का आभार प्रकट किया।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 1, 2025
सीलिंग से जनकाण्डे तक सी0सी0 मार्ग बनने पर उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने किया विधायक का आभार प्रकट किया। पाटी ब्लॉक के सीलिंग से जनकाण्डे तक सीसी मार्ग का निर्माण होने पर उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी एवं राजकीय इंटर कॉलेज मध्यगंगोल में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कार्मिकों द्वारा क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी कार्यालय संस्था जिला पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि यह मार्ग अत्यंत क्षतिग्रस्त था जिस पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय में कार्यरत शिक्षक में एवं कार्मिकों को विद्यालय तक पहुंचाने के लिए अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। आज शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुला तो आधे से अधिक मार्ग पर सी0सी0 मार्ग का निर्माण हो गया था, जिसे देखकर विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। नगेंद्र जोशी ने बताया कि इस मार्ग के ठीक होने से राजकीय प्राथमिक विद्यालय जानकांडे,राजकीय इंटर कॉलेज मध्यगंगोल, प्राथमिक विद्यालय मल्ली लड़ी के छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कार्मिकों को अत्यंत क्षतिग्रस्त मार्ग में आवागमन में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकाण्डे तब जाने वाले मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी सुलभ मार्ग की सुविधा मिलेगी। इस मार्ग के ठीक होने से बरकाण्डे, सिरमोली,खुतेली, सिरमोली, जाख, तल्ली लड़ी, एवं मल्ली लड़ी से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की अन्य समस्याओं के लिए भी वह शीघ्र क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी से मिलेंगे । सभी ग्रामीणों द्वारा मार्ग के ठीक होने पर खुशी व्यक्त की गई है।

जरूरी खबरें