Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 28, 2026

नैनीताल: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या।

नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय के समीप बनी कार पार्किंग में अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कनपटी पर गोली मारकर कर आत्महत्या कर ली है। सोमवार को नैनीताल में उस समय सनसनी फैल गयी, जब जिलाधिकारी कार्यालय के समीप बनी पार्किंग में वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार के अंदर बरामद हुआ। अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने अपनी कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार पार्किंग में खड़ी थी तभी गोली चलने की आवाज आई। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी, लोग मौके की तरफ भागे। लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही कनपटी के पास गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की, जिसमें अधिवक्ता के हाथ में पिस्टल मिली। वहीं कार के भीतर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है।

उन्होंने अपने पत्र में कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से पत्नी का ख्याल रखने की अपील भी की है। ताकि वह कोई गलत कदम न उठाएं। हालांकि पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।अधिवक्ता पूरन भाकुनी के निधन का समाचार सुनते ही न्यायालय परिसर समेत नैनीताल में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

जरूरी खबरें