Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:जागेश्वर जा रही श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरने से दो की मौत दो गंभीर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

जागेश्वर जा रही श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरने से दो की मौत दो गंभीर।

नैनीताल में आज शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया ज्योलिकोट भवाली सड़क पर खूफी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें दो युवाओं की मौके पर मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कार में सवार चार युवक जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे ।सुबह लगभग 8:30 बजे गेठीया क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।क्षेत्र के पास हुए इस हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी ।सूचना मिलते तल्ली ताल थाना पुलिस एसओ सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया ।

कड़ी मस्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया ।इस दर्दनाक हादसे में उन्नाव के पीतांबर नगर निवासी अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अतुल दुबे और श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जरूरी खबरें