Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 28, 2026

नानकमत्ता पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता मे पुलिस की दबिश के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों व लोगो ने शव को कोतवाली गेट पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पूरा मामला नानकमत्ता के सिद्ध गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक परिवार ने अपनी लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। जांच में सामने आया कि गांव का ही बंटी नाम का युवक लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था।

हालांकि बाद में लड़की वापस अपने घर लौट आई। इसी मामले में फरार चल रहे युवक बंटी की तलाश में बीते 28 तारीख को नानकमत्ता पुलिस उसके घर पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि जब पुलिस घर के भीतर पूछताछ कर रही थी तभी बंटी की बुजुर्ग दादी के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई। परिजनों का दावा है कि पुलिस के धक्के के कारण बुजुर्ग महिला गिर गई और उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।बुजुर्ग महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतका के शव को नानकमत्ता थाने के मुख्य गेट पर रखकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा, सीओ किच्छा और कोतवाल मंजू पांडे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और विधायक ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। सीओ का कहना है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जरूरी खबरें