Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत: नवांगतुक जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने संभाला जिलाधिकारी चम्पावत का पदभार*

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 11, 2023
  नवांगतुक जिलाधिकारी  नवनीत पाण्डे द्वारा शुक्रवार को जनपद चंपावत के 23 वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। नवांगतुक जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे 2015 के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कई जिलों में उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य पदों एवं शासन में सेवाए दी हैं। वह शासन में अपर सचिव शहरी विकास, अपर सचिव मुख्यमंत्री, निदेशक शहरी विकास सहित अन्य पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जिलाधिकारी चंपावत के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कोषागार द्वितालक का निरीक्षण किया। कोषागार निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त पंजिकाओं स्टांप, निर्वाचन संबंधी विभिन्न सामग्री आवश्यक दस्तावेजों का सूची के साथ मिलान व निरीक्षण किया।इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों से जनपद के विकास कार्यों आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों पंच प्रण प्रतिज्ञा, वृक्षा रोपण, हर घर झंडा आदि कार्यक्रमों की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी से ली तथा उन्होंने *विभिन्न जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों आदि से इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग देने की अपील की*। मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत ने बताया कि जनपद के सभी 313 ग्राम पंचायतों सहित कुल 367 गांवों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और प्रत्येक गांव से कलश में मिट्टी एकत्रित कर विकासखंड मुख्यालय फिर जनपद मुख्यालय लाई जाएगी फिर उसे एकत्रित कर एक कलश में मिट्टी को दिल्ली पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन सहभागिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनाने के साथ ही वीर शहीदों, सपूतों के सिलापट भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर जिला विकास अधिकारी को तथा ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित ग्राम प्रधान को नोडल बनाया गया है।  इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर पटल सहायकों से आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। इससे पूर्व जनपद आगमन पर जिलाधिकारी को कलक्ट्रेट में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ईस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, बाराकोट विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केएस बृजवाल, उप जिलाधिकारी सदर रिंकु बिष्ट सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों,कार्मिकों द्वारा नवांगतुक जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की भी समस्याएं सुनी। जिला कार्यालय एवं कोषागार निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडे,गीता गौतम, डीडीएमओ मनोज पांडेय सहित जिला कार्यालय के विभिन्न पटल प्रभारी व सहायक आदि उपस्थित रहे।इससे पूर्व नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-09 का टनकपुर से चंपावत तक स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। तथा साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों व जहा जहा पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है उनके निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय पंहुचकर प्रसिद्ध गौरल देवता,गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले के सुख शांति एवं विकास की कॉमना की।

जरूरी खबरें