Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

: लोहाघाट में एनएच में पेड़ गिरने से एनएच एक घंटे रहा, बंद कई वाहन फंसे ,बाल-बाल बचा भीषण हादसा

Laxman Singh Bisht

Tue, May 16, 2023
लोहाघाट में एनएच में पेड़ गिरने से एनएच एक घंटे रहा बंद कई वाहन फंसे लोहाघाट घाट एनएच में आज सवेरे 5:30 बजे के लगभग लोहाघाट में आरा मशीन के पास है एक विशालकाय पॉपुलर का पेड़ अचानक धराशाई होकर एनएच में जा गिरा जिस कारण एनएच बंद हो गया गनीमत रही पेड़ गिरते समय एनएच में कोई वाहन नहीं था अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था वहीं पेड़ की चपेट में आने से एक भवन भी बाल-बाल बच गया पेड़ गिरने की गड़गड़ाहट से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए वही लोगों के द्वारा 112 में सूचना दी गई सूचना मिलते ही 112 कर्मी व लोहाघाट फायर सर्विस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया पेड़ गिरने से एनएच पूरी तरह बंद हो गया तथा दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई थापा ने बताया फायर कर्मियों ने 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय पेड़ को काटकर एनएच से हटाया तथा यातायात को सुचारू किया इस घटना में एनएच लगभग एक घंटे बंद रहा कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया वहीं पेड़ गिरने से नगर के विद्युत व्यवस्था भी लगभग एक घंटे बाधित रही रेस्क्यू टीम में एलफएम राजेंद्र नाथ, डीवीआर राजेशखर्कवाल ,एफएम अजय मटियाल, 112 कर्मी तुलसी भट, कांस्टेबल दया, कांस्टेबल टेनिस राणा आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें