Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

: 16 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में गरजंगे गुरिल्ले मांग पूरी न होने पर आत्मदाह व हथियार उठाने की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 12, 2025
16 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में गरजंगे गुरिल्ले मांग पूरी न होने पर आत्मदाह व हथियार उठाने की दी चेतावनी गुरिल्लो ने आज 12 फरवरी को अपनी 18 वर्षों से चली आ रही मांगों को लेकर एस 0एस 0बी 0गुरिल्ला संगठन की एक आपातकालीन ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई । जिसमें एस0 एस0 बी0 गुरिल्ला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव महावीर सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भट्ट, प्रदेश प्रचारक ललित बगौली, नैनीताल जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जलाल, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष श्रीमती निशा पांडे, पिथौरागढ़ अध्यक्ष सुरेंद्र राम, मनोज कुमार एवं समस्त पदाधिकारी ऑनलाइन मीटिंग में सम्मिलित थे। प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने समस्त पदाधिकाररियों एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा अपने- अपने जिलों से गुरिल्लाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में 16 फरवरी को होने जा रहे इस गुरिल्ला महाकुंभ के लिए देहरादून को रवाना करें। चंपावत के प्रदेश प्रचारक एवं जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने साफ शब्दों में ऑनलाइन मीटिंग में कहा है। चंपावत जिले से 800 गुरिल्ला देहरादून गुरिल्ला महाकुंभ के लिए तैयार बैठे हैं। पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राम ने कहा है पिथौरागढ़ जिले से 2000 गुरिल्ला देहरादून रवाना होंगे। नैनीताल की पुष्पा जलाल ने कहा है कि नैनीताल से भी गुरिल्ले देहरादून रवाना होंगे। और अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष निशा पांडे ने कहा है कि अल्मोड़ा से भी सैकड़ो की संख्या में गुरिल्ला देहरादून के लिए तैयार है। समस्त कुमाऊँ मंडल से जिला अध्यक्षों ने ऑनलाइन मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को कहा है कि कुमाऊँ मंडल से गाड़ियां भर- भर के देहरादून के लिए रवाना होंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि समस्त गढ़वाल मंडल से उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर गढ़वाल व समस्त गढ़वाल मंडल से हजारों की संख्या में गुरिल्ले देहरादून मैं होने जा रहे गुरिल्ला महाकुंभ और सी एम आवास कूच के लिए व आत्मदाह जैसे कदम उठाने के लिए रवाना होंगे। जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने आह्वान किया है कि अगर धामी सरकार तुरंत कार्रवाई नहीं करती है तो गुरिल्ला संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं गुरिल्ला साथी इस बार अपनी मांगों को लेकर आर- पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा जैसे हालात आज जम्मू कश्मीर, दंतेवाडा, छत्तीसगढ़ में हो रहे हैं ऐसे हालात कहीं उत्तराखंड में न हो जाए। इसलिए धामी सरकार से निवेदन करते हैं कि तुरंत गुरिल्लाओं की मांगों पर निर्णय लिया जाए। गुरिल्ला संगठन के लोग बिना मांग पूरी होए अब किसी भी हालात में पीछे नहीं हटेंगे। चाहे कुछ भी हो जाए

जरूरी खबरें