Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

सूचना

: चंपावत:एसबीआई की शाखा छतार में न खुलने पर 21 फरवरी को छतार वासियों का राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का ऐलान

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 15, 2025
एसबीआई की शाखा छतार में न खुलने पर 21 फरवरी को छतार वासियों का राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का ऐलान चंपावत नगर में भारतीय स्टेट बैंक की पुनेठी (छतार) के नाम से स्वीकृत नई शाखा को छतार से 2 किलोमीटर दूर अन्यत्र खोले जाने के विरोध में 21 फरवरी तक मांग न माने जाने पर समस्त पुनेठी (छतार) वासियों द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने का ऐलान कर दिया है वही स्टेट बैंक के अधिकारियों के अड़ियल रवैए के खिलाफ छतार वासियों में काफी आक्रोश फैल चुका है छतार वासियों ने कहा उनके द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा की मांग की जा रही है तथा छतार क्षेत्र से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा लगभग 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित है छतार बहुत बड़ा जनसंख्या वाला क्षेत्र है इस क्षेत्र में अधिकांश सेवानिवृत अधिकारी , कर्मचारी तथा पूर्व सैनिक ,सैन्य अधिकारियों एवं सैनिकों के परिवार तथा वरिष्ठ एवं वरिष्टतम नागरिक निवास करते हैं इस क्षेत्र में कई वाहनों शोरूम के साथ साथ चंपावत के दोनों पेट्रोल पंपो के अलावा कई छोटे-बड़े व्यवसाय मौजूद है तथा इसी क्षेत्र में मिनी औद्योगिक आस्थान , कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय ,उरेडा कार्यालय सहित कई विभागो के कार्यालय स्थित है तथा इसके साथ-साथ जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास मौजूद हैं इसके बावजूद भी अभी तक इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बैंकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है छतार वासियों ने कहा भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा 01जनवरी 2025 को समाचार पत्रों के माध्यम से नई शाखा के परिसर हेतु मादली एवं छतार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 9 में निविदा आमंत्रित की गई थी उन्होंने कहा शाखा खोलने हेतु इस क्षेत्र में पर्याप्त भूखंड तथा निर्मित व्यावसायिक भवन उपलब्ध है और भवन स्वामियों के द्वारा निविदा भी सम्मिलित की गई थी परंतु स्टेट बैंक के अधिकारियों के द्वारा दबाव में नई शाखा हेतु जीआईसी चौक के पास ऐसे स्थान का चयन किया गया है जिसके समीप पूर्व से ही लगभग 200 से 800 मीटर के दायरे में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सहित14 बैंक मौजूद है लोगों ने कहा भारतीय स्टेट बैंक की प्रस्तावित नई शाखा (न्यूचंपावत) जिसका सर्वे राजस्व ग्राम पुनेठी छतार क्षेत्र में किया गया था और उसके आधार पर नई शाखा की व्यवहार्यता भी तय की गई थी परंतु उसके बाद भी स्टेट बैंक की नई शाखा को मुख्य शाखा के समीप तथा छतार से दो किलोमीटर से भी अधिक की दूरी पर खोला जा रहा है जो कि बैंक के व्यावसायिक हित एवं जनहित दोनों के लिए उपयुक्त नहीं है छतार विकास समिति के द्वारा डीएम चंपावत से इस बाबत वार्ता भी की गई थी इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक पिथौरागढ़ से दूरभास पर क्षेत्र वासियों को बैंकिंग सुविधा प्रदान करने हेतु अनुरोध भी किया था परंतु उसके बाद भी छतार क्षेत्र को खुलने वाली एसबीआई की नई शाखा से वंचित किया जा रहा है जो कि स्टेट बैंक के अधिकारियों के अड़ियल रवैए को उजागर कर रहा है समस्त छतार वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर 21 फरवरी तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के अलावा उग्र आंदोलन करेंगे तथा स्टेट बैंक से अपने खातों को हटा लेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्टेट बैंक के अधिकारियों की होगी  स्टेट बैंक के अधिकारियों के अड़ियल रवैए के चलते चंपावत को एक बार फिर आंदोलन के मुहाने में बैठा दिया गया स्टेट बैंक के अधिकारियों के द्वारा जनहित को नजर अंदाज कर अपनी मनमानी की जा रही है जिसका खामियाजा स्टेट बैंक को सैकड़ो खाते गवाने के रूप में भुगतना पड़ सकता है

जरूरी खबरें