Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: चंपावत:पशुओ का बीमा कराने पर दुग्ध संघ पशुपालको को देगा 300 रुपए/ दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्तावो पर लगी मुहर

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 27, 2025
पशुओ का बीमा कराने पर दुग्ध संघ पशुपालको को देगा 300 रुपए- दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पर लगी मुहर चंपावत में दुग्ध प्रबंधन कमेटी की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पशुपालकों के हित में विभिन्न प्रस्तावों पर सर्व सम्मति से सहमति जताई गई तथा पशु बीमा कराने पर दुग्ध संघ की ओर से प्रत्येक पशु 300 रूपये पशुपालक को दिए जाएंगे। गुरुवार को दूध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी की अध्यक्षता व दुग्ध संघ प्रबंधक पुष्कर नगरकोटी के संचालन में हुई दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से 24 सितंबर से 25 दिसंबर तक पशु पालकों को लाभांश दिए जाने, पशु बीमा कराने पर पशु पालकों को 300 रूपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने, दुग्ध उत्पादकों को समय से पशु आहार व भूसा उपलब्ध कराए जाने सहित अन्य प्रस्तावों पर सहमति हुई । बैठक में नामित सदस्य कृष्णा जोशी, लक्ष्मण सिंह, कलावती देवी, मंजू मनराल, दीपा देवी, नीरू देवी, केदार पुजारी, पुष्कर सिंह रावत, सहायक निदेशक सुनील अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें