Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: बाराकोट में एक दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 11, 2025
बाराकोट में एक दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन की एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें आए पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित जानकारी दी गई बाराकोट में पशुपालन विभाग चंपावत के सौजन्य से मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशुधन की तर्ज पर उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन योजना का प्रारंभ किया जा रहा है योजना का मुख्य उद्देश्य पशुधन विकास एवं पशुपालन संबंधी गतिविधियों हेतु संसाधनों की मांग व उपलब्धता के अंतर को दूर करना है पशुपालन विभाग की गतिविधियों के सुचारू रूप संचालन हेतु अवसंरचना विकासतथा सभी प्रजाति के पशुधन का सर्वांगीण विकास करना है इस योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास घटक में बड़े पशुओं तथा कुक्कुट विकास सम्मिलित है योजना के अंतर्गत पशुपालकों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर 90% ब्याज में छूट दी जा रही है योजना अंतर्गत लाभार्थी द्वारा लिए गए धनराशि को बैंक को पुनः भुगतान की अवधि 3 वर्ष होगी ब्लॉक सभागार में लोहाघाट के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी जेपी यादव व डॉक्टर मोहम्मद खालिद द्वारा इस योजना की जानकारी दी गई कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल, वेटरनरी प्रभारी अधिकारी आनंद सिंह सामंत, क्षेत्र प्रसार अधिकारी भुवन वर्मा ,ए हेल्प वर्कर लक्ष्मी फर्त्याल ,वेटरनरी के चिंताराम व क्षेत्र के पशुपालक उपस्थित रहे

जरूरी खबरें