Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आई 96 शिकायतों पर सुनवाई, 12 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड मौके पर बने

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 26, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

80 सीटों के लिए 1200 से अधिक आवेदन का लक्ष्य, भारतीय ज्ञान परंपरा के विशेषज्ञों को भी पढ़ाने का अवसर।

चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य के.के. तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 80 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए 1200 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 1154 आवेदन प्राप्त हुए थे।उन्होंने बताया कि अभिभावक एवं छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों में से केवल 80 विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।प्राचार्य के.के. तिवारी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग, वैदिक गणित, दर्शन, कृषि, भाषाविज्ञान, नैतिक शिक्षा, खगोल विज्ञान और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों के विशेषज्ञों को भी विद्यार्थियों को पढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है। इच्छुक विशेषज्ञ विद्यालय में 45 से 60 मिनट का एक सत्र ले सकते हैं, जिसके लिए प्रति सत्र ₹1000 का मानदेय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 32 सत्र आयोजित किए जाने हैं, जिनमें से लगभग एक दर्जन सत्र पूरे हो चुके हैं। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए सीधे विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी खबरें