Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : :गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य रेतिक परेड का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 26, 2026

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य रेतिक परेड का आयोजन।

डीएम व एसपी ने जिला वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामना।राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को आज जनपद चंपावत में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर एवं पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।चंपावत पुलिस लाइन में एसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस बैंड के साथ शानदार रेतिक परेड आयोजित की गई। जिलाधिकारी चंपावत को एसपी अजय गणपति के द्वारा परेड की सलामी ली गई। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।परेड में आईटीबीपी, एसएसबी, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, पुलिस संचार शाखा, अग्निशमन एवं आपात सेवा, डायल-112, इंटरसेप्टर एवं एसडीआरएफ के दल शामिल रहे।परेड में प्रथम स्थान 36 वी वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट, द्वितीय स्थान एसएसबी तथा तृतीय स्थान एनसीसी को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिनमें निरीक्षक टनकपुर चैतन रावत, निरीक्षक हयात सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूरन सिंह, उपनिरीक्षक गणेश भट्ट, मनीष खत्री, ललित पांडे, सुमन पंत, अपर उपनिरीक्षक मनोहर रावत, प्रेम सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, त्रिभुवन सिंह, मनीष यादव, बलदेव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

जिलाधिकारी व एसपी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ, जबकि 26 जनवरी 1950 को हमारा देश पूर्ण गणतंत्र बना। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। आज का दिन हमें अपने कर्तव्यों और दायित्वों की याद दिलाता है।जिलाधिकारी ने कहा कि हमें देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। अनेक चुनौतियों के बावजूद सामूहिक प्रयासों से देश, राज्य एवं जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है।जिलाधिकारी ने कहा कि हमें संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर देश, राज्य एवं जनपद को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में चम्पावत को मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए ठोस कार्ययोजना पर कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी मनीष कुमार को एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा समस्त जिला वासियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम का शानदार संचालन श्रीमती सोनिया आर्य व एसआई कमलेश भट्ट ने किया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चम्पावत श्रीमती अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कलखुडिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी,सहित अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिस जवान, भूतपूर्व सैनिक तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें