रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट मे पहलगाम आतंकी हमले पर आक्रोश पाकिस्तान का फूका पुतला/ मृतक आत्माओ की शांति के लिए की प्रार्थना।
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 23, 2025
लोहाघाट मे पहलगाम आतंकी हमले पर आक्रोश पाकिस्तान का फूका पुतला मृतक आत्माओ की शांति के लिए की प्रार्थना
कल कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत से पूरे देश में उबाल आ गया। लोग आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग सरकार से कर रहे है। वही लोहाघाट में भी पहलगाम हमले से आक्रोश फैल गया ।बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मोन रखा ।उसके बाद आतंकवाद तथा पाकिस्तान का पुतला दहन किया।इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे ।
पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ने इस घटना को कायरता पूर्ण करार दिया कहा सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है ।जल्द आतंकवाद पर बड़ी कार्यवाही होगी ।घटना से आम जनता में काफी आक्रोश है । लोगों ने कहा घटना में सिर्फ हिंदुओं को निशाना बनाया गया है यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है ।लोगों ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की मांग की है।पुतला दहन में सचिन जोशी, बलवंत गिरी, लोहित खोलिया ,चंद्रशेखर बगोली ,नरेश फर्त्याल,दीपक जोशी, मोहन पाटनी ,प्रकाश राय, मनीष फर्त्याल,पारम फर्त्याल सहित कई लोग मौजूद रहे।