Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: बाराकोट में पंचायत प्रतिनिधियों में उबाल 5 दिसंबर को सीएम आवास करेंगे कूच सरकार पर लगाया भेदभाव करने का गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 2, 2024
बाराकोट में पंचायत प्रतिनिधियों में उबाल 5 दिसंबर को सीएम आवास करेंगे कूच चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आज सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक बनाए जाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष राजू अधिकारी के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय में नारेबाजी की ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी को त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर अपना विरोध प्रदर्शित किया जिसमें ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत को भी जिला पंचायत की तर्ज पर ही प्रशासक की नियुक्ति ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत को देने की मांग की गई पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत संगठन विगत एक वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल बडाये जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत है परंतु शासन द्वारा केवल जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाकर जो सौतेला व्यवहार प्रदेश की संपूर्ण 520 जिला पंचायत सदस्यों व 95 क्षेत्र पंचायत सदस्यों 7791 ग्राम प्रधानों के साथ किया है उसे संपूर्ण प्रदेश के जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान सरकार से बेहद नाराज हैं ! उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत है एक देश एक विधान एक निशान की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में एक पंचायत में दो विधान की जो प्रथा लागू करी है वह बेहद ही निंदनीय है इसलिए उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के सभी जनप्रतिनिधियो ने राज्य सरकार के उक्त अध्यादेश को लाकर पंचायती राज एक्ट में संशोधन कर इस सौतेले व्यवहार की प्रथा को समाप्त कर जिला पंचायत की तर्ज पर ग्राम प्रधान ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्यों को भी प्रशासक नियुक्त करने की मांग की तथा चेतावनी देते हुए कहा अन्यथा उत्तराखंड प्रदेश के संपूर्ण त्रिस्तरीय पंचायत के क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख ग्राम प्रधान कुल 10 हजार प्रतिनिधि आगामी 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच को बाध्य होगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी विरोध प्रदर्शन में प्रधान संगठन अध्यक्ष पर राजू अधिकारी, मोहन जोशी ,निर्मल नाथ, राकेश बोरा, राजेश जोशी ,नंदा वल्लभ बगोली, दीपक भंडारी, ममता तिवारी, नारायण फर्त्याल ,हेमा तिवारी, रणजीत सिंह, कैलाश पंत, नारायण राम, राकेश मेहता ,कमल वोहरा, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें