Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पंचेश्वर पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में बुजुर्गों की सुनी समस्याएं। कहा हर मुसीबत में साथ खड़ी है पुलिस

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 18, 2025

पंचेश्वर पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में बुजुर्गों की सुनी समस्याएं। कहा हर मुसीबत में साथ खड़ी है पुलिसएसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा जनपद के सीमावर्ती गाँवों में रहने वाले बुजुर्गों व लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका निराकरण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षको/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। एसपी के निर्देश पर आज शुक्रवार दोपहर सुभाष राणा प्रभारी चौकी मडलक के द्वारा सीमावर्ती ग्राम सभा मडलक व जगत सिंह रोंकली प्रभारी चौकी रौसाल द्वारा सीमावर्ती ग्राम सभा रौसाल व पासम जाकर गांव के बुजुर्गों व स्थानीय ग्रामीण से मुलाकात कर उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी ली गई । लेकिन इस दौरान किसी भी व्यक्ति के और आप कोई परेशानी नहीं बताई गई। पुलिस ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस सहायता नं0 112 व अन्य आपातकालीन दूरभाष नंबर की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया ।तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। वही सहायता के लिए उनके पास पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें