Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

: लोहाघाट:छमनिया में आबादी क्षेत्र में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से फैली दहशत

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 9, 2024
छमनिया में आबादी क्षेत्र में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से फैली दहशत लोहाघाट के छमनिया व सुई क्षेत्र में गुलदार ने एक बार फिर दस्तक दे दी है ग़लचौड़ा सुई सड़क में स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास सड़क किनारे गुलदार दिनदहाड़े लोगों को नजर आ रहा है जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को बड़ा खतरा पैदा हो गया है सोमवार को युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन चौबे ने बताया गुलदार छमनिया, गलचोड़ा व सुई क्षेत्र में दिनदहाड़े घूम रहा है उनके व कई ग्रामीणों के द्वारा गुलदार को इस क्षेत्र में देखा गया चौबे ने कहा इस प्रकार से आबादी क्षेत्र में गुलदार का खुलेआम घूमना जनता के लिए खतरे से खाली नहीं है चौबे ने कहा कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की गई पर वन विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया उन्होंने व ग्रामीणों ने वन विभाग से पिजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है

जरूरी खबरें