Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट:दीपक शर्मा : पाटी:लाखों फूकने के बाद भी नहीं बन पाया पेयजल योजना का मूल। ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

लाखों फूकने के बाद भी नहीं बन पाई पेयजल लाइन। ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के भिंगराड़ा - ग्राम पंचायत खरही के ईजरतोक की पेयजल लाइन मूल विहीन होने के कारण ईजर ग्राम के लगभग 35 परिवारों को पेयजल पूर्ति के लिए स्रोत सिरैला मे बिना मूल से खुले तालाब एवं झरने से अल्काथीन पाइप लगाकर पानी व्यवस्था की जा रही है ।उक्त स्रोत में मूल न होने से ईजर के ग्रामीणों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने बताया विगत वर्षों में विभिन्न विभागों के द्वारा लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी योजना का मूल नहीं बन पाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा इस योजना के तहत लाखों रुपए का भ्रष्टाचार होने के बावजूद आज भी ईजर तोक के लोगों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना हैं कि यह पेयजल लाइन ठेकेदारों एवं विभागों के लिए पैसा कमाने की योजना बनी हुई है। कहा यह लाइन सबसे पहले जल संस्थान,स्वयप उसके बाद जल जीवन मिशन एवं जल निगम के पास है । ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा वर्तमान में विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदारों द्वारा इस लाइन में लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया हैं ।लेकिन मूल नहीं बना पाए ‌। मूल में कोई कार्य नहीं किया गया है । कहा उक्त पेयजल लाइन से ईजर के लगभग 35 परिवारों को पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है। उक्त स्रोत में अभी तक कोई पक्का मूल न होने से ग्रामीणों को खुले तालाब एवं झरने से पाइप जोड़कर पानी सुचारू करने के लिए मजबूर हैं ।जैसे तैसे पानी को सुचारू किया जा रहा। हल्की बारिश होने से यह लाइन कभी भी बंद हो सकती है। ईजर के ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा उक्त स्रोत में स्थाई मूल का निर्माण न होने पर उग्र आन्दोलन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रकाश शर्मा,बाला दत्त शर्मा ,नवीन गहतोड़ी आदि लोगों गांव की पेयजल लाइन सुचारू करने में में लगें हुए है। मामले मे विभागीय अधिकारियों से संपर्क नही हो पाया।

जरूरी खबरें