Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग । चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड के सिल्योडीगूंठ गांव में बकरी चरा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग डिकर सिंह पुत्र मनोरथ पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना से गांव में हड़कंप मच गया । घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल बुजुर्ग को उपचार हेतु तत्काल प्राथमिक चिकित्सालय देवीधुरा लाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज शुरू हुआ।घायल की गंभीर हालत और पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने सरकारी प्रक्रियाओं में उलझने के बजाय तुरंत मदद करते हुए। ग्राम प्रधान को 20 हजार रूपए की अग्रिम सहायता राशि तत्काल सौंपी गई ताकि बुजुर्ग के इलाज में किसी तरह की रुकावट न आए। ग्रामीणों ने कहा वन विभाग सिर्फ नियमों का पालन नहीं करता, बल्कि संवेदनाओं को भी प्राथमिकता देता है प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बुजुर्गों को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।जिला अस्पताल में घायल की सेवा में खुद वन विभाग के अधिकारी डटे रहे।सुनील कुमार उप वन प्रभागीय अधिकारी, चंपावत,श्याम सिंह करायत वन क्षेत्राधिकारी, देवीधुरा,पवन सिंह माहरा अनुभाग अधिकारी देवीधुरा,हर्ष वर्धन गड़िया वन बीट अधिकारी घायल को स्ट्रेचर से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज की पूरी जिम्मेदारी निभाई।देवीधुरा वन प्रभाग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वनकर्मी का दायित्व केवल जंगलों और वन्यजीवों की रक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि वन-सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा और सहायता भी उतनी ही अहम है। ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के कार्य प्रणाली की सराहना की गई।

जरूरी खबरें