Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:मंगलेख मे अदरक की खेती नस्ट किसानों को भारी नुकसान प्रशासन से मुआवजे की मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 4, 2025

..मंगलेख मे अदरक की खेती नस्ट किसानों को भारी नुकसान प्रशासन से मुआवजे की मांग

प्रशासन व विधायक से कृषि ऋण माफ करने व फसली बीमा दिलाने की मांग।बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मंगलेख क्षेत्र में किसानों द्वारा बोई गई अदरक की खेती पूरी तरह नष्ट हो गई है जिससे क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह बिष्ट ने बताया क्षेत्र के किसानों के द्वारा चौड़ा-पिता सहकारी समिति से लोन लेकर अदरक व धान की बुवाई की गई थी लेकिन बारिश के कारण किसानो की लाखों रुपए की अदरक की खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई है साथ ही साथ धान की खेती भी नष्ट हो चुकी है। कुंदन सिंह ने कहा जिस कारण क्षेत्र की किसानों को लाखों रुपए की चपत लग चुकी है। कहा क्षेत्र के किसान अदरक बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे तथा बैंक से लिए गए ऋण को चुकाते थे। कुंदन सिंह ने बताया अदरक की खेती नष्ट होने से क्षेत्र के किसानों में काफी मायूसी है। किसानो ने शासन प्रशासन व क्षेत्रीय विधायक से बीमा कंपनी से फसल बीमा दिलाने तथा कृषि ऋण माफ करने की मांग की है। कहा अदरक व धान की खेती नष्ट होने से क्षेत्र के किसानों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है। मांग करने में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह बिष्ट ,भगवान सिंह बिष्ट ,चंदन सिंह रजवार, दीवान सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह, बच्ची सिंह बिष्ट ,प्रकाश सिंह बिष्ट ,पान सिंह ,मोती सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट आदि किसान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें