Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:उत्तराखंडी के द्वारा प्रेम सुगंध महाराज पर लगाए गए आरोप निकले निराधार उत्तराखंडी ने मांगी माफी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 9, 2025

.उत्तराखंडी के द्वारा प्रेम सुगंध महाराज पर लगाए गए आरोप निकले निराधार उत्तराखंडी ने मांगी माफी।हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी के द्वाराचंपावत जिले के खरही में निवास करने वाले स्वामी प्रेम सुगंध महाराज पर हत्या व जमीन पर कब्जा किए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में विवेक बिष्ट निवासी छतार चंपावत एवं गणेश दत्त भट्ट पुत्र भोलानाथ भट्ट निवासी नाखुड़ा थाना पाटी द्वारा उत्तराखंडी के खिलाफ पाटी थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें उनके द्वारा हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी पर स्वामी प्रेम सुगंध महाराज की छवि को धूमल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप तथा इंस्टाग्राम आदि पर आवेदक गणों के परिजनों की हत्या एवं महिलाओं से बलात्कार करने तथा भूमि घोटाला किया जाने के संबंधी भ्रामक व झूठे आरोप लगाए गए थे। प्रकरण की थाना अध्यक्ष पाटी द्वारा की गई जांच के दौरान पाया गया कि उपरोक्त आरोपों के संबंध में कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आए हैं ।तथा सोशल मीडिया में प्रसारित की गई पोस्ट को भी हटा दिया गया है ।आवेदन व पारिवारिक सदस्यों द्वारा भी हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया गया। हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी द्वारा स्वयं भी अपने कथनों में इस बात को स्वीकार किया गया कि उनके द्वारा इन घटनाओं को नहीं देखा तथा केवल सुनी सुनाई बातों पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना साक्ष के इस खबर को प्रसारित करना बताते हुए लिखित माफी नामा दिया गया जिसमें उनके द्वारा बिगत दिनों सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ग्राम खरही के स्वामी प्रेम सुगंध महाराज पर हत्या व महिलाओं से बलात्कार, जर्बदस्ती संबंध बनाना जहर देकर मार डालना के संबंध में जो भी पोस्ट की थी वह मात्र सुनी सुनाई बातों पर की गई थी जिन लोगों की भावना को मेरी इस पोस्ट से ठेस पहुंची है उसके लिए में माफी मांगता हूं भविष्य में बिना सबूत के ऐसी पोस्ट नहीं करूंगा।

जरूरी खबरें