Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी:सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर सड़क में ग्रामीण/ प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन पंचायत चुनाव बहिष्कार की दी धमकी।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 26, 2025

सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर सड़क में ग्रामीण/ प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन पंचायत चुनाव बहिष्कार की दी धमकी।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की ग्रामसभा मूलाकोट के ग्रामीण सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर आज बुधवार को चंचल सिंह के नेतृत्व में सड़क मे उतरने को मजबूर हुए। ग्रामीणों ने मूलाकोट - मज्ययाप सड़क मे डामरीकरण की मांग को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द सड़क मे डामरीकरण कराने की माँग की । चंचल सिंह व ग्रामीणों ने बताया वर्ष 2017 /18 में रोड का निर्माण किया गया था ।तब से न तो सड़क की सुध ली गई और ना ही डामरीकरण किया गया। कहा रोड की हालत खस्ता हाल होने के कारण लोगों को परिवहन और व्यापार करना मुश्किल हो गया है और आये दिन लोगों को दुर्घटनाओ का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया।ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो पूरे गाँव के ग्रामीण पंचायत चुनावो का बहिष्कार करने के साथ-साथ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन वह प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने में प्रताप सिंह ,प्रेम सिंह, गोपाल सिंह, कुशल सिंह, संजू अधिकारी ,गोपी देवी , सरुली देवी ,रेखा देवी ,इशा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें