Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:75 लाख रुपए की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:पीडब्ल्यूडी की कार्य प्रणाली पर लोगों में नाराजगी मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 8, 2024
पीडब्ल्यूडी की कार्य प्रणाली पर लोगों में नाराजगी मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां पीडब्लूडी लोहाघाट की कार्यप्रणाली पर लोहाघाट में लोगों में काफी नाराजगी है विभाग लोगों की समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है शनिवार को लोहाघाट के कोली पुल निवासी सतीश पुनेठा व अन्य लोगों ने बताया पीडब्लूडी लोहाघाट ने लोहाघाट हल्द्वानी मार्ग में कोली पुल के पास बरसो बाद कलमठ निर्माण का कार्य किया लेकिन विभाग ने कलमठ को सड़क से एक फीट ऊपर उठा दिया लोगों ने कहा अपनी गलतियों को छुपाने के लिए विभाग ने मिट्टी से ढक दिया है जिस कारण बरसात होने पर अत्यधिक कीचड़ हो रही है जिसमें कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए हैं तथा धूप आने पर वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल उनके प्रतिष्ठान में जा रही है इसके अलावा नालियां बंद होने से पानी कलमठ में न जाकर सड़क से बहता हुआ कोली पुल को तालाब में बदल रहा है जिस कारण लोगों व वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही है तथा वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है लोगों में पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के खिलाफ काफी आक्रोश है उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बताने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है सिर्फ आश्वासन दिए गए हैं लोगों ने कलमठ में डामरीकरण करने तथा कोली पुल में पानी निकासी के उपाय करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है अगर जल्द मांग नहीं मानी गई तो पीडब्लूडी लोहाघाट के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा अगर इस स्थान मे कोई दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी लोहाघाट की होगी लोगों ने कहा जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री व डीएम के द्वारा मानसून से पहले बंद पड़ी नालियों को खोलने व सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है पीडब्लूडी के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करने से बाज नहीं आ रहे हैं लोगों ने कहा लोहाघाट नगर के अधिकांश नालियां बंद पड़ी है या क्षतिग्रस्त हुई है लोगों ने मुख्यमंत्री से ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है जिन्हें जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है

जरूरी खबरें