Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट नगर की क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत को लेकर लोगों ने लोनिवि के अभियंताओं का किया घेराव अभियंताओं की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 11, 2023
  लोहाघाट नगर में क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक करने की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने लोनिवि के अभियंताओं का घेराव किया। तथा उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए शीध्र क्षतिग्रस्त नालियां ठीक न होने पर आंदोलन और लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा के नेतृत्व में पालिका सभासदों और नगर के जागरुक लोगों ने लोनिवि कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर मौके पर अभियंताओं का घेराव किया। लोगों ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में हथरंगिया से एसडीएम कोर्ट और मीना बाजार चौराहा, मीना बाजार से डाक बंगला रोड बाड़ीगाड़ तक, राय चक्की से शितला माता मंदिर, मंदिर से कालू सिंह चौराहे तक और खेतीखान रोड तक हर जगह नालियां क्षतिग्रस्त हैं। जिससे सड़क पर गंदा पानी आ रहा है। इसके अलावा ऊर्जा निगम कार्यालय के पास सड़क पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्मा ने कहा कि गंदा पानी सड़क पर आने के कारण पर्यावरण मित्रों को साफ- सफाई में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने कहा लोनिवि के अभियंताओं से कई बार कहने के बावजूद भी उनके द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है लोगों ने लोनिवि के अभियंताओं की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल उठाए लोगों ने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान न हुआ तो तालाबंदी के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लोनिवि के अभियंता शिवाकर चौरसिया ने कहा कि शीघ्र अधिशासी अभियंता से वार्ता कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा कुल मिला कर लो नी वी के द्वारा लोगों को सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जाते हैं कार्य नहीं किए जाते। जबकि डीएम चंपावत के द्वारा लोनिवि के अधिकारियों को बंद पड़ी नालियों को खोलने व सड़क के किनारे झाड़ियों के कटान करने के आदेश दिए गए थे डीएम के आदेशों का भी लोनिवि के अधिकारियों पर कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है इस दौरान सभासद राजकिशोर साह, दीपक साह, भुवन बहादुर, दीपक नाथ, सचिन जोशी, सतीश पांडेय, कुलदीप देव, बसंत बल्लभ पंगरिया, भीम पंत, भास्कर गड़कोटी, बसंत जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें