Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :मुख्यमंत्री की विधानसभा में सड़क के लिए तरसते लोग पाच किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पारकर डोली के सहारे मरीज को पहुंचाया मुख्य मार्ग तक 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 16, 2023
  मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत के कोट अमोडी ग्राम पंचायत के लोगों के लिए सड़क गांव में आना एक सपने से कम नही है। ग्रामीण काफी लम्बे समय से सड़क की राह देख रहे है जहां एक और देश आजादी की 77वीं वर्षगांठ बना रहा है तो वही अभी तक कोट अमोरी गांव में सड़क न होने के कारण मरीजों के लिए डोली ही एक मात्र सहारा बनी है।बुधवार को कोट अमोडी ग्राम पंचायत के संद्रका तोक में एक मरीज को ग्रामीणों ने डोली के सहारे पांच किलोमीटर उबड़ खाबड़ रास्तों से गुजरते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। आलम यह है कि आज के दौर में भी इस ग्राम पंचायत के लोग सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं और बात चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने की हो रही है। ग्रामीणों के द्वारा बुधवार को मरीज लालमणी भट्ट को डोली के सहारे 5 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक लाया गया उसके बाद खटीमा अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीण संजय भट्ट, गोविन्द भट्ट ,उमेश भट्ट, रमेश भट्ट ,गोविन्द भट्ट ,गोपाल दत्त ,डिगर देव ,कृष्णा नंद आदि का कहना है कि सड़क की माग को लेकर ग्रामीण काफी लम्बे समय से मांग करते आ रहे हैं पर कोई सुध लेने को तैयार नहीं है सड़क न होने से लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है । राज्य योजना में 8 किलोमीटर की सड़क स्वीकृत होने के बाद भी विभाग की ओर से सर्वे कार्य पूरा नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। जिस कारण ग्रामीणों को सड़क तक आने के लिएपांच किलोमीटर की खडी चढाई पार करनी होती है कोट अमोड़ी के ग्रामीणों ने कहा आए दिन अधिकांश गंभीर मरीजों की समय से अस्पताल न पहुंचने के कारण अकारण मौत हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि आज के दौर में भी सड़क न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।कोट अमोडी गांव के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अगर सड़क नहीं बनती है तो आने वाले लोकसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य सभी चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार ग्रामीणों को कोरा आश्वासन ही मिल रहा है। सड़क का सपना तो सायद ही पूरा हो।वही लोक निर्माण विभाग चंपावत के अधिशासी अभियंता मोहन पलडिया ने कहा उक्त सड़क का सर्वे करने के बाद रिर्पोट अधीक्षण अभियंता को प्रेषित की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएंगी।

जरूरी खबरें