Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:सोशल मीडिया पर पुलिस के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

सोशल मीडिया पर पुलिस के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और वरिष्ठ उपनिरीक्षक तथा महिला अधिकारी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया साल के मुताबिक

कल दिनांक 17.03.2026 को लक्ष्मीदत्त जोशी (फेसबुक आई.डी. 'Laxmidutt Joshi Mangal Garments') द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ परिसर में अनाधिकृत रूप से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। उक्त वीडियो में व्यक्ति द्वारा पुलिस प्रशासन पर निराधार आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए अत्यंत अमर्यादित व गाली-गलौज वाली भाषा का प्रयोग किया गया।

गंभीर विषय यह है कि आरोपी द्वारा कोतवाली में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक तथा प्रभारी कोतवाली के लिए भी बेहद अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जो कि लोक सेवक के सम्मान और गरिमा के विरुद्ध है।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ में लक्ष्मीदत्त जोशी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 352 के तहत मुकदमा (एन.सी.आर.) पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और मामले की अग्रिम जाँच व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पिथौरागढ़ पुलिस ने अपील की है पिथौरागढ़ पुलिस स्पष्ट करती है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी को भी मर्यादा लांघने, महिला अधिकारियों का अपमान करने या पुलिस की छवि खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक और अभद्र सामग्री पोस्ट करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वही लक्ष्मी दत्त जोशी के द्वारा सोशल मीडिया में कई पुलिस के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया पिथौरागढ़ पुलिस उनके द्वारा दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है उल्टा पुलिस के द्वारा उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सोशल मीडिया में लक्ष्मी जोशी ने कहा है वह पुलिस के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

जरूरी खबरें