Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:मिशन इंटर कॉलेज में छात्रों के सामने भिड़े शिक्षक हाथापाई गाली गलौज कोतवाली पहुंचा मामला।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 14, 2026

मिशन इंटर कॉलेज में छात्रों के सामने भिड़े शिक्षक हाथापाई गाली गलौज कोतवाली पहुंचा मामला।

आज शनिवार की सुबह पिथौरागढ़ के जाने-माने मिशन इंटर कॉलेज के दो शिक्षको के बीच छात्रों के सामने ही जमकर हाथापाई व गाली गलौज हो गई। किसी तरह अन्य शिक्षकों के द्वारा मामले को शांत कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली मे तहरीर दी है।मामले में प्रवक्ता अर्थशास्त्र उमेश चंद्र तिवारी ने कोतवाली पिथौरागढ़ में प्राथमिक देते हुए बताया आज 14 फरवरी प्रातः सुबह 10: 15 बजे विद्यालय के अध्यापक जगत सिंह ने बेवजह मेरे साथ हाथापाई की मां बहन की गाली देकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। प्राथमिक में शिक्षक ने यह भी कहा है शिक्षक जगत सिंह ने शहर छोड़ने की धमकी देते हुए कहा रिटायरमेंट के बाद मैं तुझे देख लूंगा। शिक्षक ने कहा मुझे शिक्षक जगत सिंह से जान का खतरा है। शिक्षक उमेश चंद्र ने कहा विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिका व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मुझे शिक्षक जगत सिंह से बचा लिया अन्यथा वह मुझे जान से मार देता। उन्होंने पुलिस से आरोपी शिक्षक जगत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह मामला आज पूरे पिथौरागढ़ नगर में चर्चा का विषय बना रहा। मामले मे पुलिस ने शिक्षक उमेश चंद्र की तहरीर ले ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जरूरी खबरें