Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : महाराष्ट्र बारामती मे प्लेन क्रेश डिप्टी सीएम अजीत पवार सहित 6 का निधन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 28, 2026

महाराष्ट्र बारामती मे प्लेन क्रेश डिप्टी सीएम अजीत पवार सहित 6 का निधन महाराष्ट्र के बारामती से एक दुखद घटना की खबर सामने आ रही है, जहा डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 6 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र व राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।आज बुधवार सुबह 8:45 बजे के लगभग महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग करते समय डिप्टी सीएम पावर का प्लेन अचानक क्रैश हो गया। प्लेन क्रैश होने से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा किस वजह से हुआ है इसका पता लगाने के प्रयास शुरू हो गए है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई। बताया जा रहा है कि प्लेन क्रैश की घटना उस समय हुई जब अजीत पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती की ओर निकल रहे थे। प्लेन के क्रेश होते ही विमान पूरी तरह से आग से घिर गया। प्लेन में एक पीएसओ, सहायक और दो क्रू मेंबर सवार थे। अजीत पवार को महाराष्ट्र में लगातार सबसे लंबे समय तक डिप्टी सीएम रहने के लिए जाना जाता था, जो अलग-अलग सरकारों में कुल छह बार डिप्टी सीएम रहे। बीते मंगलवार को अजीत मुंबई में थे। उन्होंने वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर पर महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया था। छह बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहने के बावजूद वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सके।

जरूरी खबरें