Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चम्पावत शान्ति भंग करने पर पुलिस ने मुनाजिर को किया गिरफ्तार पोक्सो में जा चुका है जेल

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

चम्पावत शान्ति भंग करने पर पुलिस ने मुनाजिर को किया गिरफ्तार पोक्सो में जा चुका है जेल मंगलवार को चम्पावत मे शिकायतकर्ता श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी दीवान राम निवासी खर्क कार्की चम्पावत के द्वारा चौकी में दिये गये शिकायती प्रार्थना पर प्रभारी चौकी उ0 नि0 राधिका भंडारी पुलिस बल के साथ शिकायतकर्ता के घर पर पहुंचे तो अभियुक्त मुनाजिर पुत्र बाबू शाह उर्फ तोते शाह हाल निवासी खर्क कार्की थाना व जिला चम्पावत मूल निवासी मोहल्ला ग्यासपुर थाना बीसलपुर पीलीभीत उ0 प्र0 द्वारा गन्दे नाली के पानी को शिकायतकर्ता के घर की ओर फेकने, शिकायतकर्ता को देख लेने की धमकी दी जा रही थी।मुनाजिर को पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाया गया लेकिन वह उत्तेजित होकर लड़ाई-झगड़ें हेतु आमदा हो रहा था । जिससे कि मौके पर शान्ति व्यवस्था भंग हो रही थी, इस प्रकार शान्ति व्यवस्था भंग होने का पूर्ण अंदेशा होने पर पुलिस ने मुनाजिर को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।अभियुक्त पूर्व में भी पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत जेल जा चुका है।

किरायेदार का सत्यापन नही कराये जाने पर किया गया मकान मालिक का 5000/रू0 का चालान

इसके अलावा चम्पावत क्षेत्र मे संदीप कुमार पुत्र खीमराम, निवासी खर्ककार्की थाना व जनपद चंपावत द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराये जाने पर मकान मालिक का‌ पुलिस ने धारा 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹5000/रू0 नगद चालान किया गया

इसके अलावा पुलिस ने नीरज राम‌ पुत्र शंकर राम खरनाल निवासी खर्ककार्की थाना व कोतवाली चंपावत उम्र 19 वर्ष मूल निवासी श्री पुर विछुवा, विरीया‌ मझोला, कोतवाली खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर द्वारा शान्ति व्यवस्था को भंग करने पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 250/रू0 की चालानी कार्यवाही की गयी।

जरूरी खबरें