Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

: चंपावत :दो छात्राओ की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Thu, May 9, 2024
दो छात्राओ की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज बुधवार 8 मई को चंपावत जिले के तलियाबाज स्कूल से घर की और लौट रही बुड़म क्षेत्र की दो छात्राओ की सड़क निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर से कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई थी गुरुवार को मृतक छात्रा अनीता के पिता कुशल सिंह ने रीठासाहिब थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की तहरीर में वादी कुशल सिंह ने बताया बुडम गांव के हरीश सिंह की बेटी कविता तथा उनकी बेटी अनीता जो तलियांबाज हाईस्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी दोनो 8 मई को रोज की तरह छुट्टी होने पर पैदल गांव की ओर आ रही थी तभी सड़क डामरीकरण कार्य कर रही एलडी बिनवाल कंपनी के ट्रैक्टर चालक के द्वारा ट्रैक्टर को तेज और लापरवाही से चलाते हुए मेरी बेटी कविता और उसकी सहेली अनीता को दोपहर करीब 2:00 बजे तड़ागीगैर के पास टक्कर मार दी जिस कारण कविता और अनीता की मौके पर मौत हो गई वहीं रीठा साहिब थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 (A) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है वही ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है

जरूरी खबरें