: पुलिस ने चैंपियन की पांच लग्जरी गाडियाँ की जब्त कोतवाली में की खड़ी
Laxman Singh Bisht
Mon, Jan 27, 2025
पुलिस ने चैंपियन की पांच लग्जरी गाडियाँ की जब्त कोतवाली में की खड़ी
रुड़की के खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस अब एक्शन मोड पर नजर आ रही है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कैंप कार्यालय से पांच लग्जरी गाड़ियों को कब्जे में लिया है जिसमें वह लग्जरी गाड़ी भी शामिल है जिसमें चैंपियन खुद सवार होकर उमेश कुमार के कैंप कार्यालय मे हथियार लेकर पहुंचे थे। बाकी सभी वाहनों में उनके समर्थक सवार थे। देर शाम पुलिस चैंपियन के कैंप कार्यालय पर पहुंची जहां से पुलिस ने लग्जरी चैंपियन की एंडीवर,स्कार्पियो और थार गाड़ी समेत अन्य वाहनों को भी कब्जे में लिया है। हालांकि फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी इस बाबत कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं उमेश कुमार के समर्थकों की भीड़ कोतवाली पहुंचने लगी है इसलिए कई थानों की पुलिस फोर्स को सिविल लाइन कोतवाली में बुलाया गया है। फिलहाल माहौल गर्माया हुआ है