Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

सूचना

: लोहाघाट:ओवरलोडिंग में पुलिस ने बस की सीज 31 सीटर बस में ठूसे थे 45 यात्री शराब के नशे में था बस चालक पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 17, 2024
ओवरलोडिंग में पुलिस ने बस की सीज 31 सीटर बस में ठूसे थे 45 यात्री शराब के नशे में था बस चालक एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने तथा ओवरलोडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे एसपी के निर्देश पर रविवार शाम लोहाघाट पुलिस ने एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी से चंपावत चलने वाली केएमओ बस की लोहाघाट स्टेशन में जांच की जांच में बस के चालक व परिचालक के द्वारा बस मे क्षमता से अधिक सवारिया बैठा रखी थी एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बस 31 सीट में पास थी और चालक परिचालक के द्वारा बस में 45 सवारियां भरी थी एसएचओ ने बताया बस चालक ब्रजमोहन निवासी हरिनगर भीड़ापानी (नैनीताल) की एल्को मीटर से जांच की गई तो वह शराब के नशे में पाया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया और बस को सीज कर दिया गया है तथा चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है   एसएचओ ने कहा ओवरलोडिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लोहाघाट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है मालूम हो प्रदेश में लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है पुलिस टीम में एसएसआई चेतन रावत,का0 अशोक पुरी शामिल रहे

जरूरी खबरें