Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

सूचना

: लोहाघाट:यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निकाली बाइक रैली 

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 5, 2025
यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निकाली बाइक रैली 35 वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महाअभियान के तहत एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर आज बुधवार को लोगों को यातायात सुरक्षा व यातायात के नियमों का पालन करने के लिए एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आईटीबीपी के जवानों के द्वारा लोहाघाट नगर में बाइक रैली निकाली गई रैली के माध्यम से पुलिस ने लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया इस रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करना तथा यातायात सुरक्षा के प्रति सचेत करना है उन्होंने कहा आज यातायात के नियमों का पालन न करने तथा लापरवाही, ओवर स्पीड व बिना हेलमेट के वाहन चलाने से कई लोगों की आसामय मौत हो जाती है जिस कारण उनके परिजनों को कई कठिनाइयों का सामना जीवन भर करना पड़ता है उन्होंने समस्त जनता से यातायात के नियमों का पालन करने हेलमेट पहनना, ओवर स्पीड वाहन न चलाने व नाबालिगो को वाहन न देने की अपील की उन्होंने कहा अगर हम सभी यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो खुद भी सुरक्षित रहेंगे और सामने वाला भी सुरक्षित रहेगा तथा कई लोग असमय मौत के मुंह में जाने से बच जाएंगे वहीं लोगों के द्वारा भी पुलिस के अभियान की सराहना की गई अभियान में सब इंस्पेक्टर हरीश प्रसाद ,कुंदन बोहरा सहित पुलिस व आइटीबीपी के जवान शामिल रहे

जरूरी खबरें