Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: चंपावत:नशामुक्ति तथा यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने बनबसा से चंपावत तक निकाली बाइक रैली/पुलिस कप्तान की शानदार पहल

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 19, 2025
:नशामुक्ति तथा यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने बनबसा से चंपावत तक निकाली बाइक रैली एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चम्पावत के थाना बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, थानाध्यक्ष बनबसा प्रभारी एसओजी मनीष खत्री के नेतृत्व में गुड शेफर्ड मिशन स्ट्रांग फार्म बनबसा की टीम बनबसा/टनकपुर पुलिस टीम, एस0ओ0जी0 तथा ए0एन0टी0एफ0 टीम द्वारा SAY NO TO DRUGS तथा सड़क सुरक्षा बाईक जागरूकता रैली निकाली गयी । रैली को बनबसा से शुरू कर पुलिस लाईन चम्पावत तक तथा पुलिस लाईन चम्पावत से वापस बनबसा तक निकाली गयी। इस दौरान क्षेत्र मे पड़ने वाले स्कूल, कालेजो तथा मुख्य बाजार क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।डायरेक्टर मैक्सटर्न स्कूल बनबसा के क्लिप्टन सिपवे, सेक्रेट्री यूजिन जार्ज ने कहा रैली का उद्देश्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्ति देवभूमि अभियान को सफल बनाना तथा लोगो को यातायात के नियमों को पालन करने हेतु जागरूक करना था उन्होंने कहा देश में आज जितने लोग कैंसर से नहीं मरते हैं उससे ज्यादा मौते सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है उन्होंने सभी लोगों से हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने यातायात के नियमों का पालन करने तथा युवाओं से नशे से दूर रहते हुए शानदार जिंदगी जीने की अपील की तथा अभियान के लिए एसपी चंपावत को धन्यवाद दिया वही एसपी अजय गणपति द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत में डायरेक्टर मैक्सटर्न स्कूल बनबसा के क्लिप्टन सिपवे, सेक्रेट्री यूजिन जार्ज, प्रिन्सिपल फिली जार्ज तथा रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया तथा सभी लोगों को नशे से दूर रहने, यातायात के नियमों तथा साइबर अपराधो से बचाव के प्रति जागरूक किये जाने हेतु प्रेरित किया गया । अंत में एसपी अजय गणपति द्वारा बाइक रैली को जागरूक करते हुए हरी झण्डी दिखाकर वापस बनबसा को रवाना किया गया ।  

जरूरी खबरें