Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: चंपावत:मॉडल जिले में भर्ती से पूर्व शारीरिक क्षमता को पुलिस द्वारा तरासने से युवाओं के शरीर बने फौलादी/24 फरवरी से 01 मार्च तक जिले में 2694 पुलिस आरक्षियों की होगी शारीरिक परीक्षा ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 23, 2025
24 फरवरी से 01 मार्च तक जिले में 2694 पुलिस आरक्षियों की की होगी शारीरिक परीक्षा । चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले चंपावत में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति की शानदार पहल से युवाओं में ऐसी लगन पैदा हो रही है कि वह गगन छुने के लिये तैयार बैठे हैं। पुलिस भर्ती से पूर्व यहां लगभग 100 युवाओं को पिछले ढाई माह से गहन प्रशिक्षण देकर उन्हें पुलिस व अर्धसैनिक बलों कि भर्ती के लिए ठोक पीट कर ऐसा फिट किया जा रहा है कि वे भर्ती के हर मानकों में पूरी तरह खरा उतर सके। पुलिस लाइन में दो पालियों में चल रहे प्रशिक्षण में न केवल चम्पावत जिले के बल्कि खटीमा, पिथौरागढ़ आदि स्थानों के युवा भी यहां प्रशिक्षण ले रहे है। प्रशिक्षक हेड कांस्टेबल अमित फर्त्याल द्वारा हालांकि जिस अनुशासित तरीके से युवाओं को प्रशिक्षण देने के बाद युवा दौड़ में उड़ाक , लांग जंप, पुलअप्स ,दंड बैठक, बोल थ्रो, में काफी पारंगत होने के साथ इनका फौलादी शरीर बन गया है । प्रशिक्षक अमित का कहना कि मेरी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि प्रशिक्षण में शामिल सभी युवा भर्ती की कसौटी में खरे उतर सके । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के अनुसार यहां के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है । यदि उन्हें सकारात्मक प्रेरणा एवं मार्गदर्शन मिल जाए तो उनकी क्षमता का उपयोग हर क्षेत्र में किया जा सकता है। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ही युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उनकी शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता को तरास कर उन्हें हर प्रकार की भर्तियों के लिए फिट बनाकर सम्मानपूर्वक जीने का अवसर देना है । जिले में 24 फरवरी से 1 मार्च तक 2694 युवाओं की शारीरिक परीक्षा होगी इसमें चयनित अभ्यर्थी जून माह में राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा बार-बार भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पर उनकी तैयारियों पर जहां संतोष व्यक्त किया है वही उन्होंने प्रशिक्षक अमित फर्त्याल के प्रयासों को भी सराहा । प्रशिक्षण दे रहे युवा इस बात से बेहद प्रसन्न है एसपी सर द्वारा उनके भविष्य को संभालने का जो प्रयास किया गया है, उसके लिए उनके पास कोई शब्द नहीं है ।  

जरूरी खबरें