: लोहाघाट के पाटन पाटनी में माघ महीने के पवित्र माह के अवसर पर हुआ सार्वजनिक सहभोज,सैंकड़ों लोगो ने खिचड़ी का प्रसाद किया ग्रहण
Laxman Singh Bisht
Sun, Feb 9, 2025
*लोहाघाट के पाटन पाटनी में माघ महीने के पवित्र माह के अवसर पर हुआ सार्वजनिक सहभोज,सैंकड़ों लोगो ने खिचड़ी का प्रसाद किया ग्रहण
जनपद चम्पावत के लोहाघाट तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा पाटन पाटनी में रविवार को माघ माह के अवसर पर सार्वजनिक रूप से खिचड़ी सहभोग कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पंडित प्रकाश कुलेठा एवं पंडित कमल कुलेठा के पौरोहित्य में पूजा अर्चना की गई।इस अवसर पर स्थानीय सैंकड़ों लोगो ने माघ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी कार्यक्रम में मौजूद शशांक पाण्डेय ने बताया कि यह आयोजन सभी ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित हुआ जिसमे सैंकड़ों
लोगो ने गुनगुनी धूप में खिचड़ी का आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन समरसता को तो बढ़ाने का काम करते ही हैं साथ ही गाँव वासियों को एक साथ मेल मिलाप करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।शशांक पांडेय ने बताया कि माघ महीने में खिचड़ी खाना और दान करना बेहद शुभ होता है। उन्होंने बताया कि खिचड़ी स्वास्थ्य के लिए तो सुपाच्य भोजन है ही साथ ही माघ महीने में खिचड़ी का धार्मिक महत्व भी है।उन्होंने कहा कि इस पवित्र महीने में स्नान,ध्यान एवं दान को शास्त्रों में विशेष स्थान मिला है।
वहीं कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने विशेष माघ महीने के फाग एवं मांगलिक गीत एवं भजनों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया।वही कार्यक्रम में पिथौरागढ़ जनपद से कई पाटनी परिवार भी शामिल होने पाटन आये हुए थे जिनके पूर्वज सालो पूर्व पाटन से पिथौरागढ़ गये थे।इस अवसर पर दीप चंद्र पाटनी,उमेश चंद्र पाटनी, शेखरानंद पाटनी, केशव दत्त पाटनी,पूरन पाटनी, हेम पाटनी
,हरीश पाटनी, विनीत पाटनी,संजय पाटनी,मनमोहन पाटनी, कामेश पाटनी,राजेंद्र पाटनी,जगदीश पाटनी,अमित पाटनी,मोहन तिवारी, नवीन चंद्र पाटनी,ललित पाटनी,समेत कई लोग मौजूद रहे।