Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सीएम घोषणा पर तेज़ी से अमल पर्यावरण मित्रों हेतु लोहाघाट में आवास निर्माण को मिली रफ्तार

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं का उज्जवला गैस कनेक्शन को टनकपुर स्थानांतरित करने की मांग डीएम को ज्ञापन

चंपावत:चीड़ के जंगलों से निकला रोजगार भिंगराड़ा की महिलाओं ने आंचल डेयरी को भेजी पहली ब्रिकेट खेप

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की रंगारंग महफिल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रीठासाहिब:सीओ ने पुलिस कर्मियों को कराया शस्त्र जोड़ने खोलने का अभ्यास कराई बलवा ड्रिल।पुलिस कर्मियों को फिट रहने क

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 23, 2025

.सीओ ने पुलिस कर्मियों को कराया शस्त्र जोड़ने खोलने का अभ्यास कराई बलवा ड्रिल।

पुलिस कर्मियों को फिट रहने की नसीहत ।

सीओ चंपावत ने किया थाना रीठा साहिब का अर्धवार्षिक निरीक्षण ।एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा ने 22 अक्टूबर को थाना रीठा साहिब का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान सीओ राणा ने सर्वप्रथम सलामी गार्ड का निरीक्षण कर सभी पुलिस कर्मियों को शस्त्र खोलने-जोड़ने का अभ्यास एवं बलवा ड्रिल कराई । तत्पश्चात समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी निजी, पारिवारिक तथा विभागीय समस्याओं के संबंध में वार्ता की तथा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा कार्यालय अभिलेख, मैस, बैरक, आपदा उपकरण आदि का विस्तृत निरीक्षण किया गया। सीओ के द्वारा सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि आपदा उपकरणों को सुव्यवस्थित रखें,कार्यालय एवं भोजनालय परिसर की नियमित सफाई बनाए रखें,नियमित शस्त्राभ्यास कराया जाए,लावारिस माल/वाहनों का निस्तारण शीघ्र कराएं,आमजन को साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930, पोस्को एक्ट एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। सीओ शिवराज सिंह राणा ने थाना रीठा साहिब में नियुक्त विवेचकों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, पंचायतनामा, सम्मन/वारंट/नोटिस, आईटी एक्ट, ई-बिटबुक, ई-सम्मन, नेटग्रीड आदि के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए कि किसी भी विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने एवं सभी मामलों का शीघ्र विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पुलिसकर्मियों को हमेशा फिट रहने के निर्देश दिए।

इसके अलावा रीठा साहिब क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों, यातायात नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। सीओ शिवराज सिंह राणा ने उपस्थित जनता को आस्वस्त किया कि चंपावत पुलिस हमेशा उनकी सेवा व सुरक्षा के लिए तैयार खड़ी है। इस दौरान थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवान व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें